वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये 10 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, शरीर भी बनेगी मज़बूत

आज हम कुछ चमत्कारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां के बारे में जिक्र करेंगे जो वजन बढ़ाने में फायदेमंद तो है ही और साथ ही साथ आपके शरीर को मजबूत और इम्युनिटी को बढ़ावा देता है। कुछ लोगों का वजन का कम होना कई कारणों पर निर्भर करता है जैसे मेटाबोलिज्म का तेज होना, पर्याप्त मात्रा में नहीं खाना, इत्यादि।  अगर आप स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने आहार में कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शामिल करने की जरूरत है।

वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये 10 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, शरीर भी बनेगी मज़बूत
Image credit: krishijagran.com

 

वजन बढ़ाने के लिए 10 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

  1. भांग

इसको मारिजुआना के नाम से भी जाना जाता है। यह भूख बढ़ाने में मदद करता है और थोड़ा वजन भी बढ़ाता हैं। अमेरिका जैसे देशों में भांग का उपयोग केवल औषधीय के लिए किया जाता है।

 

2. कैमोमाइल

कैमोमाइल अपने भूख बढ़ाने वाले गुण बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसका रोजाना सेवन से  वजन में भो फर्क पड़ता है। यदि पतले और कम वजन वाले लोग कैमोमाइल और इसके अर्क का उपयोग करें तो वजन में निश्चित परिवर्तन दिखेगा।

 

3. ब्लेस्ड थीस्ल

ब्लेस्ड थीस्ल का उपयोग भूख बढ़ाने और पाचन में सुधार करने के लिए किया जाता है।  जो लोग वजन बढ़ाना चाहते उन्हें इसका इस्तेमाल जरूर करनी चाहिए।  सभी ने इसकी तारीफ की ही जिन्होंने इसका इस्तेमाल किया है।

 

4. जेंटियन

जेंटियन उनको लेनी चाहिए जिनको भूख का कम एहसास होता है। यह शरीर में भोजन को सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। यह गैस्ट्रिक संवेदना, भूख और साथ ही पित्त प्रवाह को बढ़ाता है।

 

5 . Dandelion Roots

महिलाएं प्राय इसको भूख बढ़ाने और वजन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को दिया जाता हिअ ताकि उनको अधिक भूख लगे। यही नहीं इसमें अनेक लाभकारी पोषक तत्व पाया जाता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।

 

6. चेन पाई

चेन पाई पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और भूख बढ़ाने में आपकी मदद करता है। इसका उपयोग अपच के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह शरीर के प्राकृतिक स्राव को बढ़ाता है और भूख को भी उत्तेजित करता है।

 

7. अदरक

आंतों की समस्याओं के इलाज के लिए अदरक एक उम्दा आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है।  जिसका उपयोग खराब पेट, मतली और अपच की देखभाल के लिए किया जाता है। यह आपको भोजन का बेहतर आनंद लेने में मदद करता है। जब पाचन तंत्र को गर्म करने की बात आती है तो यह जड़ी बूटी प्रभावी ढंग से काम करती है।

 

8. कस्टर्ड सेब

शरीफा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो वजन बढ़ाने के लिए नियाहत उपयोगी है।  यह शरीर पर शीतलन प्रभाव देता है और वजन बढ़ने की संभावना को बढ़ाता है।

 

9. मुलेठी

मुलेठी एक प्रभावी प्राकृतिक सप्लीमेंट है जो आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली से ग्रसित है।

 

10. अश्वगंधा

अश्वगंधा एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है जो अपने समृद्ध और प्राकृतिक पूरक के लिए जानी जाती है। यह तनाव, ऊर्जा की कमी, भूख की कमी, थकान और तनाव को ठीक करता है। आगे इसको पौष्टिक आहार के साथ लिया जाए, तो यह निश्चित रूप से आपको कुछ वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है।

 

Leave a Comment