सुबह खाली पेट पानी पीने के अद्भुत फायदे

पानी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। पानी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जितना भी जिक्र किया जाए कम है।   खासकर जब आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं।   पीने आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है जैसे सिरदर्द, कब्ज डिहाइड्रेशन, इत्यादि। सही मात्रा में पानी पीने से आपके चेहरे में चमक आती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।  एचएच मिशेल, जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्री 158 के अनुसार, मस्तिष्क और हृदय 73% पानी से बने होते हैं, और फेफड़े लगभग 83% पानी होते हैं। त्वचा में 64% पानी होता है, मांसपेशियां और गुर्दे 79% होते हैं, और यहाँ तक कि हड्डियाँ भी पानीदार होती हैं।

 

पानी के 10 महत्वपूर्ण फायदे-10 amazing benefits of drinking water in Hindi

  1. वजन घटाने में मदद करता है: लगातार अंतराल पर पानी पीने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है क्योंकि पानी में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है और इसेसे आपका पेट भरा रहता है। अधिक पानी पीने से कोई नुकसान नहीं लेकिन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में बहुत मदद करता है और कैलोरी को भी तेजी से बर्न करता है।
  2. चेहरे पर ग्लो लाता है: अगर आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा चाहते हैं तो पानी का खूब पिए। काले धब्बे आमतौर पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जमा होने के कारण होते हैं। पानी शरीर से इन अवांछित विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।
  3. बालों को झड़ने से रोकता है: नियमित पानी के सेवन आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है और साथ ही साथ आपके बालों में भी निखार ले कर आता है। सही मात्रा में पानी पीने से भोजन का पाचन सही तरीके से होता है और सही मात्रा में बालों को भी विटामिन्स, मिनरल और दूसरे नुट्रिएंट्स मिल पाता है।
  4. मेटाबोलिज्म को फ़ास्ट करता है: खाली पेट पानी के सेवन से आपका मेटाबोलिज्म बहुत तेज हो जाता है जिससे से भोजन को भोजन को आसानी से पचने में मदद मिलती है। अगर इस प्रक्रिया को लंबे समय तक फॉलो  किया जाए  तो वजन कम करने में  भी मदद मिलती है।
  5. इम्युनिटी को बढ़ाता है: शरीर में द्रव संतुलन बनाए रखने के लिए पानी आवश्यक है। इसे नियमित रूप से खाली पेट पानी पीने की आदत बनाना हमारे इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।  यह आपको संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकता है।
  6. शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है: हमारे शरीर में तरह तरह के विषैली पदार्थ बनते रहते है। लेकिंन यह पेशाब के रूप में विषाक्त पदार्थों बाहर निकलते  रहते हैं। जितना अधिक आप पानी पीते हैं, उतना ही अधिक आप बाथरूम जाते हैं। इस तरह आप अपने शरीर को शुद्ध और डिटॉक्सीफाई करते हैं।
  7. माइग्रेन अटैक को रोकता है: अगर कोई सिरदर्द और माइग्रेन के समस्यायों से परेशान है तो इसका एक प्राथमिक कारण शरीर में पानी की कमी के कारण होन है। डिहाइड्रेशन सिरदर्द का मूल कारण है और लगातार अंतराल पर पानी पीने से, विशेष रूप से खाली पेट, स्वाभाविक रूप से सिरदर्द से छुटकारा  दिलाने में मदद मिलती है।  इतना ही नहीं, पर्याप्त पानी पीने से भी मुंह या दांतों की समस्याओं से भी आप बच सकते हैं।
  8. भूख का एहसास कराता है: नियमित रूप से पानी का सेवन आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है इससे आपको सुबह भूख भी लगती है और आपका दिनचर्या सही रहता है।
  9. ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है: अगर आपको नींद या सुस्ती महसूस होती है तो खाली पेट पानी पीने से आप तुरंत एक्टिव महसूस कर सकते हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं को तेजी से बढ़ने के लिए उत्तेजित करता है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक ऑक्सीजन और ऊर्जा प्राप्त होती है।
  10. कोलन को साफ करता है: खाली पेट पानी पीने से आंतों में जमा गंदगी बाहर निकलती है और साथ ही साथ पोषक तत्वों का तेजी से अवशोषण होता है। यह आपके सेहत के लिए निहायत ही आवश्यक है।

 

पानी के बारे में 8 महत्वपूर्ण बातें- Top 8 facts of water in Hindi

  1. अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रति दिन कम से कम चार से पांच लीटर पानी पीना चाहिए।
  2. जल चिकित्सा को दुनिया में सबसे पहले पेश करने वाले जापानी थे। सुबह खाली पेट पानी पीने के बाद करीब 45 मिनट तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज करें।
  3. अपने नियमित भोजन के एक घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए।
  4. पानी का सही सेवन और सही टाइम पर यह आपको रक्तचाप, गैस्ट्राइटिस, कब्ज और मधुमेह से बचाने में मदद करता है।
  5. खाली पेट पानी पीने से आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है और आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  6. पूरे दिन अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए पानी पीने का कभी भी बुरा समय नहीं होता है।
  7. सोने से ठीक पहले अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से आपकी नींद बाधित हो सकती है। इसलिए सोने से कम से कम 2 घंटे पहले पानी पीना बंद करने की सलाह दी जाती है।
  8. पानी धीरे-धीरे पीने से लार, जो क्षारीय होती है, पेट में एसिड के स्तर को बेअसर कर देती है। यह पाचन में मदद करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

 

 

 

Leave a Comment