अजवाइन के 10 चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण

अजवाइन कई स्वास्थ्य और औषधीय गुण के लिए जाना जाता है और साथ ही साथ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसकी अहम भूमिका है। तभी तो यह जड़ी बूटी हर किचन में राज करता है। अगर आप पेट की दर्द से परेशान हैं तो घरेलू उपचार के रूप में तुरन्त अजवाइन का इस्तेमाल करें। आप पेट की दर्द से राहत महसूस करेंगे। वैसे तो अजवाइन बहुत सारे बिमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जैसे कान का दर्द, दांत दर्द, इन्फ्लूएंजा, हृदय की समस्याएं, अर्थराइटिस, ईत्यादि। यहां पर इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे के बारे में बताया जा रहा हैअजवाइन के 10 अनोखे स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण

 

अजवाइन के 10 चमत्कारी फायदे – Ajwain benefits in Hindi

  1. पेट में दर्द के लिए तुरंत उपाय: पेट में दर्द होने पर आपको अजवाइन खानी चाहिए। आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैसे इस्तेमाल करें? अजवाइन को नमक एवं गुनगुना पानी के साथ लेने से पेट दर्द और अपच में काफी राहत मिलती है।
  2. अजवाइन सर्दी जुकाम के लिए: अजवाइन का सेवन करने से आप सर्दी जुकाम में बहुत अच्छा महसूस करते हैं। कैसे इस्तेमाल करें? भुने हुए अजवाइन का दो ग्राम दिन में एक बार लें और इसे 20 दिन तक लेते रहे। पीसे हुए अजवाइन को सूंघने से सर्दी -जुकाम, खाँसी माइग्रेन से दूर हो जाता है।
  3. अजवाइन से अस्थमा का घरेलू उपचार: अस्थमा से परेशान व्यक्ति के लिए अजवाइन बहुत मुफीद चीज़ है। कैसे इस्तेमाल करें? इसमें आप अजवाइन के धुएं की साँस लें।
  4. अजवाइन डायबिटीज के रोकथाम के लिए: मधुमेह में अजवाइन का इस्तेमाल शुगर को कम करने के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। कैसे इस्तेमाल करें? अजवाइन सीड्स (१ चम्मच ) और बेल का रस (4 चम्मच ) दिन में दो से तीन बार लेना चाहिए।
  5. अजवाइन शराब छोड़ाने में: अल्कोहल की समस्या से परेशान व्यक्ति को अजवाइन इस्तेमाल करनी चाहिए। कैसे इस्तेमाल करें? अजवाइन का काढ़ा (30 ml) 50 दिनों तक रात में सेवन करें, शराब की लत धीरे धीरे कम होने लगेगी।
  6. अजवाइन हैजा के लिए: आंत के बैक्टीरियल संक्रमण को रोकने के लिए अजवाइन का उपयोग किया जा सकता है। कैसे इस्तेमाल करें? अजवाइन (1चम्मच) और पानी (1 गिलास) रात को सोने से पहले लें।
  7. किडनी स्टोन का घरेलू इलाज: कैसे इस्तेमाल करें? अजवाइन, शहद और सिरका मिश्रण को लगातार 15 दिनों तक लेते रहें। यह पत्थरी को निकालने में बहुत सहायक है।
  8. अजवाइन वजन घटाने के लिए: यह आपके पेट को साफ रखता है और इस तरह से वजन घटाने में मददगार है।
  9. अजवाइन गैस को कम करने के लिए: गैस के लिए यह एक आश्चर्यचकित हर्बल दवा है।
  10. अजवाइन एसिडिटी के लिए: अजवाइन के इस्तेमाल से एसिडिटी हमेशा हमेशा के लिए गायब हो जाता है। कैसे इस्तेमाल करें? इसके लिए चाहिए आपको सुबह या भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ नमक औरअजवाइन लें। यह15 दिनों तक लेते रहें।

 

अजवाइन के औषधीय गुण – Ajwain medicinal properties in Hindi

  1. पाचन कार्यों की क्षमता को मजबूत बनता है।
  2. गैस को कम करने के लिए बहुत प्रभावी है।
  3. यह बैक्टीरिया एवं फंगी के खिलाफ काम करता है।
  4. खाँसी और अस्थमा के उपचार में प्रभावी है।
  5. सर्दी, जुकाम, खाँसी, ईत्यादि को कम करने के लिए प्रभावी हैं।
  6. आपको पेय पदार्थों से छुटकारा दिलाता है।
  7. आर्थराइटिस के लिए अच्छा है।
  8. दाँत के दर्द में राहत दिलाता है।
  9. इसके बीज से गुर्दे की पत्थरी को ठीक किया जा सकता है।
  10. शरीर में पानी के जमाव को कम करता है।
  11. आपके चेहरे को निखारता है।
  12. भूख को बढ़ाता है।
  13. यह उल्टी, मुंह की बीमारियों और बवासीर के मामले में फायदेमंद है।

 

5 thoughts on “अजवाइन के 10 चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण”

  1. यह उन लोगों के लिए एकदम सही वेबसाइट है जो इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं। आपने निश्चित रूप से एक ऐसे विषय पर नया मोड़ दिया है जिसके बारे लिखना बहुत जरूरी था।

    Reply

Leave a Comment