ठंड में मुनक्का खाने के फायदे ही फायदे

मुनक्का खाने और खासकर ठंड में इसका सेवन करने के अनगिनत फायदे है।  मुनक्का का इस्तेमाल औषधीय के साथ-साथ खून बढ़ाने , पित्त, कफ दोष और वायु दोष को दूर करता है।  मुनक्का त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से त्वचा को होने वाली नुकसान से बचाता है। मुनक्का में विटामिन ए और ई पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ठंड में मुनक्का खाने के फायदे ही फायदे
Image Source:  allayurvedic.org

 

मुनक्का खाने के फायदे

शारीरिक कमजोरी को दूर करने में: इसका सेवन शारीरिक कमजोरी को कम करता है।  इसके लिए आप मुनक्के और दूध का इस्तेमाल करें।

 

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए: पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए  मुनक्का का सेवन अहम रोल अदा करता है।  मुनक्का खाने से पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या दोनों को बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

हृदय के लिए: मुनक्का के नियमित सेवन से हार्ट अटैक की समस्या को कम करने में अहम रोल अदा करता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 10 मुनक्का उबाल लें और फिर इसमें एक चम्मच घी डालकर सुबह पियें।  ऐसा करने से हार्ट अटैक की समस्या को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।

 

बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए: मुनक्का में आयरन पाया जाता है जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और साथ ही साथ बालों को झड़ने से भी रोकता है।  इसके ऐलावे इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो बालों को काला रखने में मदद करता है।

 

कब्ज़ की समस्या से छुटकारा देने में: इसके खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। कम से कम 5 मुनक्का को सुबह दूध में उबालकर पी लें और इसका सेवन एक हफ्ते तक करें।  यह आपके कब्ज़ की समस्या को बहुत हद तक काम कर सकता है।

 

वजन बढ़ाने में मदद करता है:  इसमे फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोस अच्छे मात्रा में पाया जाता है जो आपको एनर्जी प्रदान करता है।  सुबह- शाम दूध में मुनक्का उबाल कर पिने से वजन बढ़ाने में मदद मिलता है।

 

खून को बनाने में मदद करता है: मुनक्का में विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है और इसके अलावा इसमें कॉपर भी पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।  इसके लिए आप रात को मुनक्का (10 ) पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। यह शरीर में खून बनाने में मदद करता है और एनीमिया की समस्या को कम करता है।

 

कैंसर को रोकने में: जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च इंटरनेशनल के अनुसार इसमें ‘कैटेचिन’ और ‘केम्पफेरोल’ नामक पदार्थ पाया जाता है जो कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

 

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए: यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है जो आपके हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 

यौन दुर्बलता को दूर करने में: मुनक्का में एमिनो एसिड पाया जाता ही जो यौन दुर्बलता को दूर करने में सहायक है।

 

आँखों के स्वस्थ रखने के लिए: इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है जो आँखों को स्वस्थ रकने में बहुत लाभदायक है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आँखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है जो आँखों की कमज़ोरी और मोतियाबिंद आदि से रोकता है।

 

मुनक्का के नुकसान

मुनक्का के अधिक सेवन वजन बढ़ा सकता है।

इसके अधिक सेवन से मधुमेह और हृदय रोग भी हो सकता है।

 

मुनक्के को कैसे खाएं ?

इसको आप पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं।आप रात को इन्हें एक गिलास गर्म दूध ंविं भिगों दें और फिर सुबह इसका सेवन करें।  आप इसे शाम को स्नैक्स की तरह भी लें सकते है। ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Leave a Comment