खरबूज के 10 स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण

खरबूजे गर्मी के मौसम का एक उम्दा फल है। यह अनेक प्रकार के खनिज लवणों से भरपूर है। यह आप को सिर्फ गर्मी से ही नहीं बचाता बल्कि विभिन्य प्रकार की बीमारियों से आपको दूर रखने में भी बहुत मददगार है। यह स्वास्थ्य को बरक़रार रखने के साथ साथ अनेक औषधीय गुण से भी भरपूर है।

 

खरबूजे खाने के 10 स्वास्थ्य लाभ – Melons benefits in Hindi

  1.  खरबूज वजन घटाने के लिए बहुत कारगर है। इसमें 95% पानी होता है और साथ ही साथ फाइबर से भरपूर है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाया जाता है और इसको खाने के बाद बहुत समय तक आपको खाने की चाहत नही होती है। इस तरह से यह आपके वजन को कम करने के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है।
  2. यह त्वचा की खूबसूरती के लिए बहुत महत्वपूर्ण फल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए एवं सी पाया जाता है जो आपके चेहरे में निखार लाने बहुत अच्छी भूमिका निभा सकता है।
  3. यह आपके किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है। अगर विशेषज्ञ की कहना माना जाय तो खरबूजा आपके शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में सहायक है।
  4. गर्मी के दिनों में प्राय लोगों को पानी की कमी हो जाती है जिससे तरह तरह की बीमारीयां जैसे डिहाइड्रेशन, लूज़ मोशन, इत्यादि का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप प्रकृति के इस फल को खाते है तो इस तरह के तमाम परेशानियों से बच सकते हैं।
  5. अगर आपको गर्मी के दिनों में लू से बचना हो तो खरबूजे खाए। यह आपके शरीर की नमी को बरक़रार रखता है और लू जैसी चीजों से बचाता है ।
  6. इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको ह्रदय, रक्तचाप, स्ट्रोक आदि बिमारियों से बचाता है।
  7.  खरबूजे में फॉलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के सेहत के लिए अच्छा तो है ही यह शिशु के लिए भी बहुत लाभकारी है ।
  8. खरबूजे में विटामिन ए की अधिकता होती है। विटामिन ए में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों के बहूत सारी परेशानी को दूर करने के लिए अहम भूमिका निभाता है।
  9.  खरबूजे में प्रचुर मात्रा में कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो कैंसर से सम्बंधित संभावनाओं को कम करने में सहायक है। इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
  10.  डायबिटीज जैसी मरीजों के लिए खरबूजा बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसमें शुगर एवं ऊर्जा की मात्रा कम होती है और शरीर में शुगर को नियंत्रित करने में एक अहम भूमिका निभाता है।

 

खरबूजे की सावधानियां – Melons precautions in Hindi

  • खरबूजे खाने के तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए इससे हैजा की सम्भावना बढ़ जाती है। हैजे में इस फल से दूर रहें।
  • खरबूजा दूध के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह हैजे का कारण बन सकता है।
  • पित्त प्रधान लोगों को इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
  • कफ प्रकृति लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।
  • अस्थमा, शोथ एवं आमवात वाले रोगी इससे बचें।

 

 

Leave a Comment