मत्स्यासन योग क्या है – Matsyasana benefits on Hindi
मत्स्यासन संस्कृत शब्द मत्स्य से निकला है जिसका अर्थ होता है मछली। मत्स्यासन योग पीठ के बल लेटकर किया जाने वाला आसन है। इसमें शरीर का आकार मछली जैसा प्रतीत होता है इसलिए इसको Fish Yoga Pose के नाम से भी जाना जाता है। अगर इसको सही विधि के साथ किया जाए इसके स्वस्थ लाभ अनेक हैं। मत्स्यासन योग गले एवं थाइरोइड के लिए एक उत्तम योगाभ्यास है। यह आपके पेट की चर्बी को कम करता है और कमर दर्द से राहत दिलाता है। इसके करते समय कुछ सावधानी का भी ध्यान रखनी चाहिए जो नीचे बताया गया है।