सेब खाने के 10 अनोखे गुण और फायदे

सेब अपने औषधि गुण और बेहतरीन फायदे के लिए दुनिया भर के लोगों का सबसे अच्छे पसंदीदा फलों में से एक है। इसमें भरपूर मात्रा में पौषण तत्व एवं बीमारों के लिए अनोखे फल होने के कारण इसके लिए अंग्रेजी का एक प्रसिद्ध वाक्य ‘ एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे ‘ लगभग सब के जुबान पर होता है।apple-benefits

 

सेब के 10 चमत्कारी फायदे- Surprising benefits of apple in Hindi

वैसे तो सेब के बहुत सारे लाभ है। लेकिन यहां पर इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे के बारे में बताया जा रहा है जिसको जान कर आप भी अचरज में पड़ जायेंगे।

  1. सेब ह्रदय रोग से बचाये: सेब में ह्रदय रोग से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोलीफेनोल एवं फ्लावोनोइड्स पाया जाता है। साथ ही साथ पोटैशियम की मौजूदगी भी ह्रदय को स्वस्थ बनाता है।
  2. सेब बाल और त्वचा के लिए: इसके नियमित सेवन से आपके बाल घने और डेंड्रफ रहित होते हैं। यह आपके त्वचा में निखार लाने में भी प्रभावी है।
  3. सेब आँख की रौशनी के लिए: सेब में विटामिन A पाया जाता है जो आपके आँख की बहुत सारी समस्याओं से बचाता है।
  4. सेब दमा के उपचार के लिए: सेब दमा के उपचार के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक एवं घरेलू उपचार है। सेब में प्रचुर मात्रा में फ्लैवोनॉइड्स पाया जाता है जो फेफड़े को मजबूत एवं ताकतवर बनाते हुए इसे स्वस्थ रखता है। सेब के जूस का नियमित रूप से लेने से दमा के अटैक से बचने में राहत मिलती है।
  5. सेब लीवर के लिए: सेब शरीर के pH स्तर को बनाये रखने में मदद करता है और लीवर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।  जिससे से लीवर की शोधन एवं सफाई अच्छी तरह हो जाती है।
  6. कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में सहायक: अगर आप कोलेस्ट्रॉल से अपनी जंग को कम करना चाहते हैं और ह्रदय को स्वस्थ देखना चाहते है तो नियमित रूप से सेब के जूस का सेवन करें। यह कोलेस्ट्रॉल को आपके शरीर से घटाता ही नहीं है बल्कि इससे लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है।
  7. सेब हड्डी को मजबूत बनाये: सेब में अच्छे खासे मात्रा में विटामिन सी, आयरन एवं बोरोन पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को कमजोरी से निजात दिलाते हुए इसको मजबूत बनाता है।
  8. सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रबल बनाता है: सेब में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाते हुए आपको बैक्टीरिया एवं जर्म्स से लड़ने में सक्षम बनाता है।
  9. सेब कैंसर से लड़ने में सहायक: सेब कैंसर एवं ट्यूमर से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स फ्लावोनोइड्स एवं फेनोलिक एसिड पाया जाता है जो कैंसर से रोकने में आपकी मदद करता है।
  10. सेब पाचन तंत्र के लिए: सेब के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। सेब में सोर्बिटोल पाया जाता है जो बड़ी आँत से पानी निकालकर आपको कब्ज से बचाता है।

 

सेब की रेसिपी – Apple recipes in Hindi

सेब को विभिन्य रूप में खाया जाता है। सबसे अच्छा तरीका है कि इसको आप कच्चा और व भी दांत से काट कर चबा चबा कर खाएं। इसे फ्रूट्स सलाद के रूप में खा सकते है। इसका जूस लोगों के बीच में बहुत ही ज़्यदा प्रचलित है।  शायद ही कोई ऐसा जूस होगा जो दुनिया में इससे ज़्यदा बिकता हो। बीमारों के लिए इसके जूस के इस्तेमाल का कहना ही किया। घर का ताजा बनाया हुआ जूस ही इस्तेमाल करनी चाहिए। मार्किट के रेडीमेड जूस के पिने से बचना चाहिए।

 

सेब खाने की सावधानी – Precautions while eating apple in Hindi

सेब एक निहायत ही उम्दा फल है।  इसके खाने के लाभ आपको भरपूर मात्रा में मिलता है। लेकिन इसके खाते समय आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

  • सेब के बीज को कतई नहीं खानी चाहिए।
  • जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें मीठे वाले सेब नहीं खानी चाहिए। हो सके तो हरा सेब खाया करें।
  • सेब मार्किट से खरीदने के बाद इसको अच्छी तरह धोलें।
  • वैसे सेब को मत ख़रीदे जिसका छिलका चमकीला हो क्योंकि इसमें केमिकल होने की संभावना ज़्यदा होता है।
  • सेब रात को नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसे पचने में समय लेता है।
  • जिनको गैस बहुत ज़्यदा बनता हो वह कम से कम सेब खाएं।

 

सेब से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य

  • माना जाता है कि सेब की उत्पत्ति कजाकिस्तान से हुई।
  • पुरे दुनिया में 7500 किस्मों के सेब पाए जाते हैं।
  • सेब का पेड़ चार से पांच वर्ष में फल देना शुरू कर देता है और 100 साल तक जिन्दा रहता है।
  • सबसे ज़्यदा सेब का उत्पादन चीन में होता है।
  • एक सेब में औसतन 10 बीज होते हैं।

 

1 thought on “सेब खाने के 10 अनोखे गुण और फायदे”

  1. bahut achha article likha he aap ne khas tor se Apple khane ki sadhaniya pad kar achha laga, sebe sabhi ko khana chahiye is liye sabhi ko is lekh ko bhi padna chahiye, good keep it up
    Thanks

    Reply

Leave a Comment